मथुरा

संत प्रेमानंद के शिष्यों से जिम्मेदारों से किए जाएंगे सवाल-जवाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत के मामले में पुलिस अब आश्रम में रहने वाले अन्य शिष्यों की कुंडली खंगाल रही है। दीपक के साथ रहने वाले शिष्यों के बारे में जानकारी कर उनके नाम-पते का सत्यापन करा जाएगा। वहीं आश्रम के जिम्मेदारों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। कमरे में मिले मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, डायरी, खून से सना ग्राइंडर और अन्य जगहों पर खून के निशान सहित दर्जन भर से अधिक जगहों से पुलिस ने फिंगरप्रिंट और नमूने लिए हैं। इनकी जांच फोरेंसिक टीम कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच में तेजी आएगी। फिलहाल पुलिस मृतक के साथ रहने वाले जुगल शरण से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। हालांकि वहां रहनेवाले शिष्य पुलिस को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस के अनुसार शिष्य सवालों पर चुप हो जाते हैं और कह देते हैं कि हमें ज्यादा जानकारी नहीं है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम इस प्रकरण में व्यापक जांच कर रही है। आश्रम के जिम्मेदार लोगों से भी जानकारी जुटाई जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि दीपक ने किसी जिम्मेदार पदाधिकारी को कभी अपनी कोई परेशानी बताई हो। व्यक्ति अवसाद में आकर आत्महत्या करता है लेकिन यहां मामला विपरीत है। दीपक ने पहले प्राइवेट पार्ट काटा और फिर छत से छलांग लगाई थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button