पाकुड़

कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर जोर, दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

Congress meeting emphasizes organizational strengthening and youth participation; dozens join the party.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर पाकुड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता तनवीर आलम ने देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने संगठन को पहले से अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष बिलाल के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों से आए कई युवाओं ने युवा नेता तनवीर आलम के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर तनवीर आलम ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस का पट्टा पहनाया और माला पहनाकर सम्मानित किया। नव शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए तनवीर आलम ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने देश में शांति, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। नए सदस्यों के कांग्रेस में शामिल होने से स्थानीय संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई गई। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, मनोवर अलाम, वरिष्ठ पदाधिकारी असद हुसैन, शाहीन परवेज, बेलाल शेख, रामबिलास महतो, हाबिबुर रहमान, शहनाज बेगम, साजेदा बीबी, मोनिता देवी, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम आदि समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button