खेलजामताड़ा

राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुवाहाटी रवाना हुई जामताड़ा की टीम

अभिभावकों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

जामताड़ा जिले के वॉलीबाल खिलाड़ियों के लिए गौरव का अवसर है। असम के गुवाहाटी में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जामताड़ा की टीम बुधवार को रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। टीम का नेतृत्व खेल शिक्षक नवीन कुमार कर रहे हैं। रवाना होने से पूर्व रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए समाजसेवी भागीरथ पंडित, अभिभावक प्रेम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की। वही समाजसेवी भागीरथ पंडित ने कहा कि जामताड़ा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उम्मीद है कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ी जामताड़ा और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। अभिभावक प्रेम सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। जिले के लोगों की शुभकामनाएं उनके साथ हैं।वहीं खिलाड़ी प्राची कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने को लेकर टीम के सभी खिलाड़ी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैदान में पूरी मेहनत के साथ खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया जाएगा। खिलाड़ी साक्षी कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। टीम प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। खिलाड़ियों ने रवाना होने से पूर्व अपने प्रशिक्षकों, अभिभावकों और शुभचिंतकों का आभार जताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button