हापुड़
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं जिला जज ने किया जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह एवं जिला जज अजय चौधरी द्वारा जिला कारागार हापुड़ का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में बैरक, रसोई, अस्पताल व साफ-सफाई की व्यवस्था देखी गई। भोजन की गुणवत्ता परखी गई तथा बंदियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि बंदियों को मैनुअल अनुसार पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए, CCTV, जैमर सक्रिय रहें तथा प्रतिबंधित सामग्री कारागार में न जाने पाए।



