पाकुड़

नवपदस्थापित थाना प्रभारी जॉन मुर्मू ने संभाला पदभार, की मुलाकात

Newly appointed Station House Officer John Murmu assumed charge and held a meeting.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी जॉन मुर्मू ने निवर्तमान थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता से पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ महिला सुरक्षा और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। वही पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी जॉन मुर्मू से शिष्टाचार भेंट कर पौधा देकर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं आम जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयास किया जायेगा। मौके पर इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेडएच विश्वास, डीएलएसए के पीएलवी नीरज कुमार राउत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधि हबीबुर शेख तथा पाकुड़ सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हक साहब व निराज कुमार मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button