गाजियाबाद

दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने को काट रहा है थाने के चक्कर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  अंकुर विहार थाना क्षेत्र की बिहार परिवर्तन सोसाइटी में चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान का मुख्य गेट और अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना के समय मकान मालिक और उनकी पत्नी डॉक्टर के पास गए हुए थे। वापस लौटने पर घर में चोरी होने की जानकारी हुई। मामले की सी सी टी वी वीडियो सामने होने के वावजूद भी पीड़ित अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिछले चार दिन से लगातार अंकुर बिहार थाने का चक्कर काट रहा है
पीड़ित सौरव, पुत्र सुभाष बाबू, निवासी बी-13/9, एफएफ-3, अंकुर विहार, लोनी, गाजियाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक अक्टूबर को करीब 2:30 बजे पत्नी के साथ घर से निकले थे। करीब 5:30 से 6 बजे के बीच वापस घर लौटने पर घर का मुख्य गेट टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के अनुसार, चोर घर से रखे सोने की चेन, सोने की दो अंगूठियां, मंगलसूत्र, कान के कुंडल सहित अन्य सोने के आभूषण, चांदी की पाजेब, चूड़ियां, नकदी और एक आईफोन चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की सूची पीड़ित ने पुलिस को उपलब्ध कराई है। घटना के फोटो और वीडियो भी पुलिस चौकी में दे दिए  हैं।
पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। शिकायत में आशंका जताई गई है कि चोर दोपहर करीब 3:20 बजे के आसपास घर में दाखिल हुआ और मुख्य गेट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है। सी सी टी वी फुटेज में चोरी करने वाले युवक का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है इसके वावजूद भी चोरी करने वाला युवक पुलिस पकड़ से दूर है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button