भरत पुर
हरेंद्र नारायण ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्राप्त किया द्वितीय स्थान
प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का गंगापुरसिटी में हुआ आयोजन

किया भुसावर के माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर का नाम रोशन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : विद्या भारती संस्थान जयपुर प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव एक प्रतिष्ठित वार्षिक उत्सव है। जो विद्या भारती के नियमानुसार, प्रांतीय स्तर के ये कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं जैसे प्रश्न मंच, लोक नृत्य, कथा कथन, आशु भाषण आदि प्रतिवर्ष अलग अलग जिलो एवं नगरों में स्थित आदर्श विद्या मन्दिर विद्यालय में आयोजित किए जाते हैं। ऐसे ही विद्या भारती संस्थान जयपुर के अंतर्गत प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का शानदार आयोजन गंगापुर सिटी के हिण्डौन- करौली सड़क मार्ग स्थित प्रतिष्ठित गुलकन्दी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक संपन्न हुआ। इस महोत्सव में जयपुर प्रांत के विभिन्न जिलों एवं विभिन्न विद्यालयों से आए भैया- बहनों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। वहीं माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर भुसावर के प्रधानाचार्य योगेश कुमार भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय संस्कृतिक महोत्सव में हमारे विद्यालय के भैया हरेंद्र नारायण ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। भैया हरेंद्र नारायण की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ उत्साहवर्धक है। वही योगेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि शीघ्र ही क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरेंद्र नारायण जाएंगे। वहीं योगेश भारद्वाज जी ने बताया कि विद्या भारती संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रकार के आयोजनो का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ – साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और स्वाभिमान की भावना को विकसित करना है।


