मथुरा

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर साध्वी इंदुलेखा से खींचतान

जान से मारने की धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम में लापता बच्चों के परिजनों के समर्थन में पहुंची साध्वी इंदुलेखा से संत के समर्थकों ने अभद्रता कर दी। उनसे खींचतान कर चोट पहुंचाई और लॉरेंस विश्नोई से उठवाने एवं जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद साध्वी भयभीत हैं और घर से नहीं निकल रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि संत प्रेमानंद के बारे मे उन्होंने कुछ नहीं बोला, वह आश्रम के द्वार पर अपने बच्चों के लापता हो जाने पर वहां आए परिजनों का दुख बांटने और उनके समर्थन में गईं थी। उन्होंने कहा कि जीवन में पहली बार उनके साथ ऐसा हुआ कि उनके साथ खींचतान कर दी, बोलने तक नहीं दिया और जान से मारने की धमकी दी है। लाल रंग की टीशर्ट पहने अज्ञात युवक ने उन्हें लॉरेंस विश्नोई से उठवाने की धमकी दी है। साध्वी इंदुलेखा ने कहा कि आश्रम के बाहर पुलिस और मीडिया के लोगों की मदद से जान बचाकर वह वहां से निकली हैं। उन्हें जान का खतरा है। कभी भी आश्रम के बाहर खड़े कुछ लोग जिन्होंने उन्होंने सरेआम धमकाया वह जान से मार सकते हैं। इसके लिए वह घर से बाहर नहीं निकलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह लापता हुए बच्चों के परिजनों के साथ हैं। चार दिन में बच्चों की तलाश नहीं हुई तो वह भी बच्चों के परिजनों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button