शामली

सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान, तालाब की ओर ढाल कराने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। ग्राम जगनपुर के ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर एमएलसी कोटे से बन रही सड़क का ढाल पश्चिम दिशा में स्थित तालाब की ओर कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पश्चिम दिशा में करीब 72 बीघा क्षेत्रफल का तालाब है, जिसमें गांव के पानी की निकासी होती है। एमएलसी कोटे से बिजनेश के मकान से जितेंद्र के मकान तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व दिशा में पानी की निकासी का रास्ता नहीं होने के कारण सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अब डॉ. सुशील के मकान से राजेश के मकान तक सड़क का ढाल पश्चिम दिशा में तालाब की ओर किए जाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कुछ ग्रामीण इसमें रुकावट पैदा कर रहे हैं। इसके चलते निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। सड़क पर पानी और गंदगी जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर सड़क का ढाल तालाब की ओर कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
मौके पर अरुण, ब्रिजेश कुमार, अनुज कुमार, मोनू कुमार, विमला, प्रवेश, रोहित कुमार, राजपाल, हरि सिंह, मनोज कुमार, पुकार और प्रणव सिंह मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button