बरेली

गणपति विसर्जन को लेकर SSP ने गूगल मीट पर की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने रात 10 बजे गूगल मीट के माध्यम से डेली समीक्षा गोष्ठी कर गणपति विसर्जन और कानून-व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। बैठक में सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और सभी थानाध्यक्ष शामिल रहे।
एसएसपी ने निर्देश दिया कि गणेश विसर्जन जुलूसों में बॉक्स फॉर्मेशन में पुलिस ड्यूटी लगाई जाए ताकि जुलूस सुरक्षित और व्यवस्थित रहे। प्रत्येक गणेश प्रतिमा स्थल पर 12-12 घंटे की शिफ्ट में 24 घंटे पुलिस ड्यूटी और निगरानी रखी जाए। विसर्जन मार्गों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पूर्व भ्रमण कर सुरक्षा-यातायात व्यवस्था चेक की जाए। हर छोटी-बड़ी और संवेदनशील घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाए और भ्रामक पोस्ट व अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए। डायल-112, पीआरवी और थानों को पूरी सतर्कता से काम करने और संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त के निर्देश दिए गए। अराजक तत्वों और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर विशेष नजर रखकर निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही थाना स्तर पर जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने तथा आमजन से शालीन व्यवहार रखने को कहा गया।
एसएसपी ने जनपद में पुनः “संवाद कार्यक्रम” शुरू करने की जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों को आमजन और गणमान्य लोगों से नियमित संवाद कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए और आगामी गणेश विसर्जन कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूर्ण सतर्कता और समन्वय से काम करने को कहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button