शामली

पुलिस को चकमा देकर दिल्ली पहुंचे कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झींझाना । चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन में शामिल होने के लिए शामली के कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित सत्याग्रह आंदोलन में भाग लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को दिल्ली में संसद मार्च का कार्यक्रम प्रस्तावित था। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा के दिल्ली रवाना होने की सूचना के बाद शामली में पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर निगरानी बढ़ाई गई थी। अश्वनी शर्मा का दावा है कि वह पुलिस और एलआईयू को चकमा देकर दिल्ली पहुंचने में सफल रहे। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने में रखा। अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग कर भाजपा को चुनाव में लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दो अधिकारियों की ओर से लिखित शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसआईआर में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी पुष्टि इंडियन एक्सप्रेस की जांच रिपोर्ट में भी हुई है। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान नासिर चौधरी, वीशु शर्मा, अजीत शर्मा, अंशुल कौशिक और निशांत तोमर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button