सिंगरौली

सेवा संकल्प अभियान के तहत बैढ़न में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली द्वारा सामुदायिक भवन बैढ़न में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन का नेत्र परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंद लोगों को जरूरी उपकरण भी प्रदान किए गए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा लोगों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान नेत्र संबंधी समस्याओं से बचाव और नियमित जांच के महत्व की जानकारी भी दी गई।
सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर नेत्र परीक्षण और उपचार से आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को गंभीर होने से रोका जा सकता है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक रामनिवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय सहित भाजपा कार्यकर्ता, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button