
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पर्वतीय समाज (रजि.) बरेली का 60वाँ रामलीला महोत्सव एवं भव्य दशहरा मेला 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक कुर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होगा।
अध्यक्ष देवेंद्र सिंह देओलिया ने बताया कि यह समाज की सबसे पुरानी गायन शैली पर आधारित रामलीला है। इस वर्ष बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की परंपरा के तहत मुख्य पात्र लड़कियां निभा रही हैं।
महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से भव्य दशहरा मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें विशालकाय रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन और भव्य आतिशबाजी होगी।
कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी समाज के सहयोग से आयोजन संभव हुआ है। सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्षों तक शहर के विभिन्न स्थानों पर होने के बाद अब पिछले वर्ष से यह रामलीला कुर्मांचल नगर में ही हो रही है।
उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट (पूर्व सभासद कैंट) ने कहा कि निर्देशकों उमेश बिनवाल और आनंद सिंह मेहता ने कलाकारों के साथ कड़ी मेहनत की है। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन सिंह दानू और सोमा परिहार ने बताया कि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खास तैयारी की है।
वरिष्ठ सचिव चंद्र प्रकाश जोशी के अनुसार इस बार एलईडी बैकग्राउंड में सजीव चित्रण से माहौल और आकर्षक रहेगा। मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि महिला और पुरुष दर्शकों के लिए अलग-अलग दर्शक दीर्घा बनाई गई है और प्रवेश निशुल्क रहेगा।



