कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ पहुंचे बसपा कार्यकर्ता
बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने और 2027 के चुनाव की तैयारी का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को शामली जनपद से बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक लखनऊ पहुंचे। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों और बहुजन आंदोलन के प्रति प्रतिबद्धता जताई। कार्यकर्ता बसों, निजी वाहनों और ट्रेनों से लखनऊ पहुंचे।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को संगठित करने, सामाजिक असमानता दूर करने और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके बताए मार्ग पर चलकर बहुजन समाज को एकजुट और जागरूक बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के दिशा-निर्देशों पर पार्टी कार्यकर्ता बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने और मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान जगपाल सिंह नानौता, राकेश पाल, हरपाल कश्यप, देवदास जयंत, ताहिर राणा, अनिल खेड़ी, राजकुमार डाबरा, मुकीम प्रधान, किरणपाल कांधला, अनीस, हरिओम गौतम, प्रदीप, प्रमोद प्रधान, रवि युनुसपुर, सोनू बुन्टा और अमित गंगेरू मौजूद रहे।



