शामली

सपा ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सामाजिक न्याय और पीडीए की एकजुटता मजबूत करने का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना के आह्वान पर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर शेर सिंह राणा ने की। वक्ताओं ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने शोषित, वंचित, पिछड़े और दलित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक और संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान दिलाने की प्रेरणा देते हैं।

वक्ताओं ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की एकजुटता, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा की लड़ाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। कांशीराम के विचारों को अपनाकर समाज के सभी वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय तथा पीडीए की एकजुटता मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ. दीपा पंवार, राहुल सैनी, तासीन मंसूरी, हरेंद्र जावला, बसंत धारियां, धर्मवीर प्रधान, पाल सिंह, सुनील चंद्रा, हामिद चौधरी, भूपेंद्र चौधरी एडवोकेट, देवेंद्र वालिया, अफसर रावल, राकेश जयंत, नरेंद्र कुमार प्रधान, शकील राणा, विपिन राणा और विशाल राणा मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button