शामली

एआरटीओ कार्यालय पर धरना, वाहन चालकों के शोषण और अवैध वसूली के आरोप

विभिन्न किसान संगठनों ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। टेंपो और रिक्शा चालकों के कथित शोषण, वाहनों के चालान काटने और जब्त करने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में भ्रष्टाचार तथा ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के आरोपों को लेकर शुक्रवार को ग्राम गोहरनी स्थित एआरटीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष मुकुल चौधरी और राष्ट्रीय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद निर्वाल के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि टेंपो और रिक्शा चालकों के चालान काटने तथा उनके वाहन जब्त करने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार और जनपद में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के आरोप भी उठाए।

प्रदर्शनकारियों ने एआरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और वाहन चालकों को राहत देने की मांग की।

धरने में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष संजू चौधरी, भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी, भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के प्रदेश प्रतिनिधि रामसिंह कुंडू, विनय कुमार, भैंसवाल के चौधरी राजवीर, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर मुंडेट, ठाकुर लालासिंह हरड़ चौधरी, संदीप राणा थानाभवन, आमपाल प्रजापति, रामसागर, आसिफ चौधरी, राम मेहर यमुना खादर खाप मंगलौर और मन्नू प्रधान डिंडोली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button