बरहेट के स्कूल में शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन,न पीने का पानी,न ठीक शौचालय, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के बरहेट प्रखंड के एक सरकारी स्कूल में बच्चों के मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन उजागर हुआ है।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश इकाई ने09अक्टूबर को दोपहर2:30बजे प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कार्गो टोला का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान स्थिति बेहद चिंताजनक मिली,जिसमें शौचालय की व्यवस्था बदहाल है,बच्चों के लिए पीने योग्य पानी की व्यवस्था नहीं है,जो उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है,मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है और भोजनालय भी साफ-सुथरा नहीं है।वही यह निरीक्षण जिला प्रशासनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जय कुमार ठाकुर,मुख्य कार्यकारिणी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवि कांत भगत,युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुधांशु रूज एवं बरहेट प्रखंड युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार पंडित की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।इस मामले पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि बच्चों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है।उन्होंने जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधीक्षक से मांग की है कि स्कूल में तुरंत पीने के पानी,शौचालय और स्वच्छ भोजनालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,ताकि सभी बच्चों को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिल सके।



