सिंगरौली

सांसद का जनता दरबार रविवार को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली- लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा का जनता दरबार कार्यक्रम रविवार 11 अक्टूबर को नियत स्थान सांसद कार्यालय पुराने पी डब्लू डी विश्रामगृह मे सम्पन्न होगा। सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद जी सुबह 10.30 से 3 बजे तक कार्यालय पर उपस्थित रहेंगे एवं जनता दरबार में आये क्षेत्रवासियों की समस्यायों को सुनेंगे व उसका निराकरण करने संबंधी कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
सांसद महोदय पूर्व मे प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा भी संबंधित विभाग व अधिकारियों से करेंगे तथा नई प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई हेतु अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति तय समय पर अपनी समस्याओं को सांसद कार्यालय मे प्रेषित कर सकता है जहां उसके निराकरण का पूर्ण प्रयास किया जायेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button