भरत पुर
11 अक्टूबर रविवार से घट स्थापना के साथ आरंभ होंगें शारदीय नवरात्रि
हाथी पर सवार होकर आएगी मां दुर्गा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : हमारा भारत देश आध्यात्मिक प्रधान देश है जिसकी सभ्यता और संस्कृति हमारे त्यौहारों में झलकता है। उन्ही त्योंहारों में से एक है, नवरात्रि का। जहां देवी के भक्त मां का पूजन करते हुए उपवास रख कर मनोकामनाएं मांगी जाती हैं। वही इस बार 11 अक्टूबर 2026 रविवार को घटस्थापना के साथ सर्दीय है नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगें। जहां भुसावर के प्रमुख शैतान पाड़ा स्थित देवी का मन्दिर, जुलाहा पाड़ा स्थित देवी मन्दिर, शीतला माता मन्दिर, कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर, पंजाबी गुरुद्वारा हनुमान जी मन्दिर, आदि सहित विभिन्न देवी मां के मन्दिरों में प्रथम दिन घटस्थापना से लेकर 20 अक्टूबर विजयदशमी दशहरा पर्व तक विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु उपवास रखकर मनोकामनाएं मांगी जाएगी। और देवी मां के मन्दिरो श्रद्धालुओं द्वारा विशेष श्रृंगार करते हुए फूल बंगला झांकी सजाना शुरू कर दी है। वहीं महिला श्रद्धालुओं द्वारा ढोलक, झांझ, मंजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से सजाई गई कन्या रूपी देवी माता को रिझाते हुए नृत्य कर अपनी अरदास लगाकर मनोकामनाएं मांगी जाएगी। वही पुष्पेन्द्र मिश्र, महेश शर्मा और राघवेन्द्र पण्डितों ने जानकारी देते हुए बताया कि देवी भागवत पुराण के अनुसार इस बार 11 अक्टूबर 2026 में रविवार को सर्दियां नवरात्रि में जब मां दुर्गा का आगमन (सवारी) हाथी,गज पर सवार होकर आएगी। वही मां दुर्गा के हाथी आगमन को राष्ट्र में सुख- समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है।वहीं मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना अच्छी वर्षा, अच्छी फसल, धन धन्या में वृद्धि और घर में सुख शांति का शुभ संकेत माना जाता है। वही घाट कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 06: बजकर 019 मिनिट से 10 बजकर 12 मिनिट तक है। वहीं अभिजित महुर्त 11 बजकर 44 मिनिट से 12 बजकर 31 मिनिट तक है।


