भरत पुर

एक दिन प‌हले हुई घटना से बेखबर रहा प्रशासन

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार माँ बेटा की हुई दर्दनाक मृत्यु 

भुसावर के हिण्डौन सड़क मार्ग पर कारवान गाँव की है घटना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : उपखण्ड ‌क्षेत्र के कारवान स्थित जीएसएस के पास शुक्रवार देर रात करीब 09 बजे सडक हादसा हुआ‌। जिसमें ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जहां मृतकों की पहचान कारवान निवासी सौरभ (22) पुत्र पिन्टू और उनकी मां मीरा(58) के रुप मे हुई। मिली जानकारी के अनुसार सौरभ शुक्रवार देर रात नौ बजे अपनी बीमार माता मीरा देवी को भुसावर के सरकारी अस्पताल से दिखा कर बाइक पर वापिस घर ले जाते समय घर से लगभग 200,से तीनसौ मीटर पहले ही तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मां बेटा की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण लोगों ने पुलिस को सुचना दी। जहां घटना की जानकारी मिलते ही सीओ नीरज भारद्वाज और भुसावर थाना अधिकारी राजेश मीणा मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर मां बेटे दोनों के शवों को कब्जे में लेकर भुसावर की मोर्चरी में रखवाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button