पाकुड़
मदरसा नुरुल इसलाम दुबराज की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने फिरोज शेख
Firoz Sheikh becomes the President of the Management Committee of Madrasa Nurul Islam, Dubraj.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत मदरसा नुरुल इसलाम, दुबराज की प्रबंधन समिति (सीएमसी) के गठन एवं अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया पर्यवेक्षक बदरुल हुसैन की निगरानी में सम्पन्न हुई। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए फिरोज शेख ने 182 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। चुनाव के लिए कुल 292 पर्चियां वितरित की गई थी और सभी 292 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद फिरोज शेख को 182 मत, रफीकुल शेख को 104 मत तथा आलिम शेख को 6 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार फिरोज शेख ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रफीकुल शेख को 78 मतों के अन्तर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक बदरुल हुसैन की निगरानी में सम्पन्न हुई।



