महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में सरदार पटेल की जयंती पर सत्यनिष्ठा की शपथ
Oath of integrity on the birth anniversary of Sardar Patel at Maheshpur block headquarters

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर (पाकुड़)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर शनिवार को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सत्यनिष्ठा की शपथ ली।अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के साथ भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि आम जनता तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। मौके पर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रिजवान फारूकी, नीरज कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।



