शामली

15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कांधला क्षेत्र के अंबेटा गांव के युवक पर किशोरी को ले जाने का आरोप, दूसरे पर सहयोग करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 झिंझाना। क्षेत्र के गांव  से 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अक्टूबर की शाम करीब आठ बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी को अंबेटा थाना कांधला निवासी लुकमान पुत्र अय्यूब बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस मामले में अंबेटा निवासी कौशर पुत्र गय्यूर ने भी सहयोग किया। पीड़िता की मां ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button