पाकुड़

लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

National Unity Day was observed at the Littipada Block Office.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। देश के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button