बरेली

स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वरदान बनी पीएम स्वनिधि योजना

4 चरणों में मिल रहा 50 हजार तक का ऋण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। केंद्र सरकार की पीएम स्वनिधि योजना जनपद के स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के बारे में जानकारी देते हुए बीडीओ राजेश कुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को बेहद कम ब्याज पर ऋण देकर उनके व्यवसाय को सहारा दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योजना में 4 चरणों में लाभ दिया जा रहा है। पहले चरण में 15 हजार रुपये तक का ऋण 12 महीने की अवधि के लिए मिलता है। समय पर अदायगी के बाद दूसरे चरण में 25 हजार रुपये तक का ऋण 18 महीने के लिए मिलता है। तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण क्रेडिट कार्ड की सुविधा के साथ 36 महीने के लिए दिया जाता है, जिसमें डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button