शामली

साझे की जगह पर गोबर डालने को लेकर मारपीट

महिला के सिर में आई गंभीर चोट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। क्षेत्र के गांव लपराना में साझे की जगह पर गोबर डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने महिला और उसकी पुत्रवधू के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसमें महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।गांव लपराना निवासी सतबीरी पत्नी संजीव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने साझे की जगह पर गोबर डाल रखा था। इसी बात को लेकर जसविंद्र, परमिला, दीपक और रुपक से विवाद हो गया। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए उसके और उसकी पुत्रवधू हवी के साथ मारपीट की। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button