शामली
कांधला में घर में घुसकर मारपीट, महिला समेत पांच घायल
लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला में घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपितों के हमले में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।गांव नाला निवासी बिट्टू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर के सामने बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही विकास, नीरज, सौरभ और रोहित हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव का प्रयास किया।आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें बिट्टू पक्ष के सुनील, ऋषिपाल, आदित्य, रवि और कुसुम घायल हो गए। घटना के बाद घायलों ने अपना चिकित्सकीय परीक्षण कराया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।



