बरेली

बकाया मानदेय न मिलने से प्रेरकों में आक्रोश

तीन दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली।वर्षों से लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर प्रेरकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। भुगतान में हो रही लगातार देरी के विरोध में सोमवार को विकासखंड बिथरी चैनपुर के सभागार में बड़ी संख्या में प्रेरक एकत्र हुए और नाराजगी जताई। बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशा गंगवार, पूर्व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कुंवरसेन और हेमंत कुमार ने किया। जिलाध्यक्ष आशा गंगवार ने कहा कि वर्षों से मानदेय अटका होने से प्रेरकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रेरकों से एकजुट रहने और शीघ्र भुगतान न होने पर बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। पूर्व कोऑर्डिनेटर कुंवरसेन ने चेतावनी दी कि यदि आगामी तीन दिनों के भीतर मानदेय भुगतान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी, तो प्रेरक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
बैठक में हरेंद्र पटेल, देवेंद्र यादव, लक्ष्मी यादव, प्रदीप कुमार गुप्ता, शबनम सिद्दीकी, वीरेंद्र, सुरजीत और अनूप समेत बड़ी संख्या में प्रेरक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button