सिंगरौली

तपोवन परिसर में दीपावली और भाई दूज का पर्व आध्यात्मिक संदेशों के साथ मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय शाखा तपोवन परिसर में दीपावली एवं भाई दूज का त्योहार हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक नगरवासियों ने सहभागिता कर पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
ब्रह्माकुमारी अंजू बहन ने दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि यह आत्मा रूपी दीपक को सदैव जागृत रखने का प्रतीक है। जिस प्रकार दीपक जलने से घर में प्रकाश फैलता है, उसी प्रकार परमात्मा शिव की याद से आत्मा की ज्योति जागृत रखने पर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।ब्रह्माकुमारी शोभा बहन ने गोवर्धन पूजा और भाई दूज का महत्व समझाते हुए कहा कि परमात्मा को अपना साथी बनाने से जीवन की विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है। उन्होंने प्रकृति के पांचों तत्वों को प्रदूषण से बचाने और उनके संरक्षण पर भी जोर दिया। भाई दूज का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि आत्मिक रूप से सभी भाई-भाई हैं। इसलिए एक-दूसरे के प्रति शुभभावना और शुभकामना रखते हुए सहयोग करना चाहिए।
भोपाल से आए ब्रह्मा कुमार दीपेन भाई ने राजयोग का अभ्यास कराया और नकारात्मक भावनाओं तथा व्यर्थ विचारों को समाप्त कर परमात्मा की याद से जीवन को सकारात्मक बनाने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और दीपोत्सव के अवसर पर फुलझड़ियां जलाकर खुशियां साझा कीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button