ललितपुर

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही न बरतने की हिदायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शनिवार को कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने प्रतिभाग कर फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजस्व और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों और थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button