बरेली
बरेली में महिला सेपक टकरा चैंपियनशिप
साई स्टेडियम में ‘अस्मिता’ के तहत महिला सेपक टकरा राज्य चैंपियनशिप शुरू

छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन ने किया शुभारंभ, विजेता खिलाड़ियों को दिए पुरस्कार
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली छावनी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के खेल स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया’ की ‘अस्मिता’ पहल के अंतर्गत महिला सेपक टकरा राज्य स्तरीय चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छावनी परिषद बरेली की मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन ने खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने अभी तक विजयी रही विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।




