बरेली

कैंट में एसएसआर अभियान का निरीक्षण

कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे : संजीव अग्रवाल

कैंट विधायक ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बीएलओ से लिया फीडबैक, छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के दिए निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। दो दिवसीय एसएसआर (विशेष पुनरीक्षण अभियान 2027) के अंतर्गत शनिवार को कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एसआईआर में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए।
विधायक ने रामानुज दयाल सरस्वती शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय बालजती और जनता स्कूल स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर एसएसआर का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ से संवाद किया और मतदाता सूची में नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष सभी संबंधित अधिकारियों के साथ पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ा जा सके और लोकतंत्र मजबूत हो। एसआईआर के दौरान छूटे हुए मतदाताओं, अन्य स्थानों से स्थानांतरित होकर आए नागरिकों तथा आगामी एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। इस दौरान राम बहादुर सक्सेना, अशोक ठाकुर, अजय प्रताप अज्जू, गोपान चानना, जयदीप चौधरी, राम बहादुर मौर्या, अजय रत्नाकर, ठाकुर ओम प्रकाश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button