बरेली
भक्तों ने श्री ठाकुर जी के संग खेली फूलों की होली श्री हरि मंदिर बरेली में
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में आज भक्तों ने श्री ठाकुर जी के साथ मंदिर प्रांगण फूलों से होली खेली। मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि आज से फाग महोत्सव की शुरुआत हुई, सायकल में श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा श्री युगल जोड़ी सरकार के श्री चरणों में गणेश वंदना से शुरू कर भजनों के माध्यम से अपनी अपनी हाजरी लगाई। मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने ज्योत प्रवाजलित की।
राधा कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों ने सभी भक्तजनों का मन मोह लिया। पूरा मंदिर प्रांगण राधा मय हो गया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सभी भक्तजन श्री वृंदावन में श्री ठाकुर जी के साथ होली खेल रहे है। महिला मण्डल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा भी अपनी महिला मण्डल सदस्यों के साथ उपस्थित थी और सभी सखियों के साथ मिल कर श्री ठाकुर जी के साथ फूलो की होली खेली।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया फाग महोत्सव से द्वितीय दिवस 03/3/26 को प्रसिद्ध भजन प्रवाहक भाई श्री शिवम शर्मा के साथ सभी भक्तजन भजन संध्या का आनंद लेंगे और 04/03/26 को प्रातः 9 बजे से श्री बुआ दाती संकीर्तन मंडल के साथ होली महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण में रंग एवं गुलाल से होली नहीं खेली जाती है केवल फूल से होती है। आप सभी सादर सपरिवार आमंत्रित हैं।
समापन पर श्री युगल जोड़ी सरकार शयन आरती हुई और सभी भक्तजनों में प्रसाद वितरित किया गया।
आज के कार्यक्रम की सेवा में मुख्य रूप से सुशील अरोड़ा, रवि छाबड़ा,अश्वनी ओबेरॉय,संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, रंजन कुमार,अनिल चड्ढा,अतुल कपूर,राजेश अरोरा, एवं युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे



