कैराना

 घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट व छेड़छाड़, कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। मोहल्ला छड़ियान में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला ने अपने घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नामजद सात लोगों सहित दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता, ने बताया कि उन्होंने सोमवार शाम 5:30 बजे मोहल्ला छड़ियान के एक परिवार के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते मंगलवार को उक्त परिवार के पुरुष और महिला तथा दो अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडे और चाकू लेकर उनके घर में घुस आए। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज की और कहा कि तुमने हमारे खिलाफ तहरीर दी है, आज तुम्हें मजा चखाएंगे। विरोध करने पर उन्होंने पीड़िता और उनकी बहन से मारपीट की और एक आरोपी ने अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर बचाव में आई युवती के साथ भी मारपीट व अभद्रता की गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबन्ध में डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हुईं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है, लेकिन तहरीर मिलने पर तथ्यों की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button