रोज़े के बावजूद जाहरुल शेख ने किया रक्तदान, पेश की इंसानियत की मिसाल
Jaharul Sheikh donated blood despite fasting, setting an example of humanity.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़: पवित्र माह-ए-रमजान के दौरान इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य जाहरुल शेख ने रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। पाकुड़ जिला अंतर्गत चांदपुर नर्सिंग होम में इलाजरत गर्भवती महिला जोली बीबी को इमरजेंसी में ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। इस संबंध में जानकारी ग्रुप के सचिव बानिज शेख को प्राप्त हुई। रमजान के महीने में रोज़ेदार सुबह से शाम तक रोज़े की हालत में रहते हैं, जिस कारण दिन में रक्तदान करने में कठिनाई होती है। सूचना मिलते ही चंचकी निवासी 28 वर्षीय जाहरुल शेख ने इफ्तार के बाद पाकुड़ ब्लड बैंक पहुंचकर ओ पॉजिटिव रक्त का 9वीं बार दान किया। रक्तदान के बाद जोली बीबी के परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक कर्मचारी नवीन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इंसानियत फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान और सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं। रमजान के पवित्र महीने में किया गया यह रक्तदान समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।



