सिद्धार्थ नगर

6 वर्षीय आतिफ महमूद ने रखा पहला रोजा मांगी दुआएं

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम टिकरिया निवासी महमूदुर रहमान खान के 6 वर्षीय पुत्र आतिफ महमूद खान ने अपना पहला रोजा रखा और अल्लाहताला से सभी के लिए दुआये मांगी रमजान के पवित्र महीने के दौरान तमाम बच्चे रोजे रख कर धार्मिक आस्था का परिचय देते है 6 वर्षीय मासूम आतिफ ने भी अपना पहला रोजा रखा।
परिजनों के अनुसार, बच्चे में रोजे को लेकर काफी उत्साह था और उसने पूरे दिन धैर्य तथा संयम के साथ रोजा पूरा किया बिना कुछ खाए-पिए पूरे दिन रोजा रखकर अपने मजबूत इरादों और धार्मिक आस्था का सबूत दिया पिता महमूदुर रहमान खान व माता नईमा अंजुम ने बताया कि आतिफ ने स्वयं रोजा रखने की इच्छा जताई थी। रोजा रखने से बच्चों में अनुशासन बढ़ता है और वे अपने धर्म व संस्कारों के प्रति जागरूक होते हैं। बच्चे के रोजा रखने पर परिवार के सभी सदस्यों सहित मोहम्मद असलम,हफीजुर रहमान, नेमतुल्लाह,मोहम्मद अहमद,गुफरान अहमद,साकिब खान,आकिब खान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चे के लिए दुआ की
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button