गोड्डा
बिहारी गांव के मैदान महारूद्र यज्ञ को लेकर यज्ञशाला निर्माण कार्य प्रारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी। प्रखंड क्षेत्र के मोरडीहा पंचायत अन्तर्गत बिहारी गांव के मुख्य मार्ग स्थित मैदान में 26 अप्रैल से 4 मई तक होने वाली श्री श्री 108 महारूद्र यज्ञ को लेकर यज्ञ कमेटी के साथ ग्रामीणों के द्वारा भव्य यज्ञशाला का निर्माण कार्य चालू कर दी गई है। इस संबंध में महारुद्र यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष शिक्षक राजाराम कापड़ी ने बताया कि हमारे गांव के बुजुर्ग एवं पूर्वजों के द्वारा सन् 1985 ई में बिहार गांव में महारूद्र यज्ञ करवाया गया था।इसके बाद अब हम समस्त ग्रामीण के साथ पंचायत वासी एवं क्षेत्रवासी के सहयोग से इस बिहारी गांव के मैदान में सारी सुविधा एवं समुचित व्यवस्था के साथ श्री श्री 108 महारूद्र यज्ञ का आयोजन करने जा रहे हैं ।जिसे लेकर आकर्षक यज्ञशाला का निर्माण हेतु यज्ञशाला का निर्माण कार्य चालू कर दी गई है। साथ ही महारूद्र यज्ञ के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन होना है। इसके साथ ही मेला को भी सुसज्जित ढंग से लगवाने को लेकर जगह बनाना है। जहां क्षेत्र के श्रधालुओं एवं बच्चे व बच्चियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए यज्ञ स्थल पर यज्ञशाला के साथ अन्य पंडालों का कार्य चालू कर दी गई है।



