बोकारो

सामाजिक दायित्वों में महिलाओं के नेतृत्व एवं उनकी भागीदारी देश एवं समाज के लिए गर्व की बात 

अनुराधा कुमारी डीवीसी आफिसर्स क्लब में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। दामोदर घाटी निगम की सीटीपीएस आफिसर्स क्लब में रविवार को अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन सीटीपीएस के परियोजना प्रधान आरके अनुभवी की पत्नी अनुराधा कुमारी,संस्था पदाधिकारी अंकिता सिन्हा,बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी,चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन,जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह,मुखिया संघ के बोकारो जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिता कुमारी,एनजेला सिंह,पायल बोरा,रूबी कुमारी,पुजा ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया किया।अनुराधा कुमारी ने कहा कि महिलाओं को आगे बढाना या सशक्त बनना है तो यह काम अपने अपने घर से ही शुरू करना होगा। सामाजिक दायित्वों में महिलाओं के नेतृत्व एवं उनकी भागीदारी देश एवं समाज के लिए गर्व की बात है।इस दौरान संगठन के द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।जिप सदस्य नीतु सिंह ने कहा आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीटीपीएस के परियोजना प्रधान,आरके अनुभवी,एचएम प्रजापति,राजकुमार चैधरी,अमित कुमार,सरिता वर्णवाल, श्वेता सिंह,बिंदु कुमारी,रूबी कुमारी आदि उपस्थित थे।आयोजन को सफल बनाने में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकिता सिंह जिला उपाध्यक्ष राधा विश्वकर्मा,रश्मि कुमारी,महिला युवा मोर्चा की संजा देवी,सीमा देवी,जिला महासचिव विद्या कुमारी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक तिवारी,जिला अध्यक्ष प्रभात सिंहा,जिला प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button