खैरथल

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव

अब तय अंतराल के बाद ही होगी बुकिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। नए प्रावधानों के अनुसार अब सिंगल सिलेंडर कनेक्शन धारक 21 दिन से पहले दोबारा बुकिंग नहीं करा सकेंगे, जबकि डबल सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 25 दिन के अंतराल के बाद ही अगली बुकिंग की अनुमति होगी। इंडेन के स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर प्रेम सुरेला ने बताया कि पहले यह अंतराल केवल 5 से 7 दिनों का था, जिसे अब बढ़ाकर 21 और 25 दिन कर दिया गया है। नए नियमों के लागू होने से जिले के हजारों उपभोक्ताओं पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।
नियमों में अचानक हुए इस बदलाव के बाद गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली, क्योंकि कई लोग नई व्यवस्था को लेकर जानकारी लेने पहुंचे। बताया जा रहा है कि प्रशासन और तेल कंपनियों द्वारा यह कदम संभावित आपात या युद्ध जैसी परिस्थितियों में गैस के पर्याप्त स्टॉक को बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।उधर हाल ही में घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ने की संभावना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button