सीकर

वन एवं पर्यावरण मंत्रालय नई दिल्ली की टीम ने किया रींगस के उत्कृष्ट इको क्लबों का अवलोकन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सीकर रींगस। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ रींगस परिक्षेत्र की राजकीय और निजी स्कूलों में संचालित इको क्लबों का एनवायरमेंट एजुकेशन प्रोग्राम के तहत अवलोकन किया गया। स्थानीय संघ के सचिव विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि पर्यावरण शिक्षा प्रभाग,पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली से आए हुए दल के द्वारा संघ के 3 उत्कृष्ट इको क्लब राउमावि सरगोठ, भारतीय उमावि रींगस और वेदांता कॉलेज रींगस का अवलोकन किया गया।इस दल का नेतृत्व वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली से आए संजीत कुमार कंसलटेंट ए और नीति वर्मा कंसलटेंट बी,स्टेट कॉर्डिनेटर जयपुर से एल आर शर्मा, व कृष्ण सैनी, जिला मुख्यालय सीकर से सी ओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने किया। राउमावि सरगोठ में इको क्लब प्रभारी शंकरलाल रैगर और प्रधानाचार्य रक्षा चौधरी ने,वेदांता कॉलेज रींगस में इको क्लब प्रभारी डॉ.ज्योति राजावत और प्राचार्य डॉ .शुभा शर्मा ने तथा भारतीय उमावि रींगस में इको क्लब प्रभारी विद्याधर योगी और प्रधानाचार्य दिलीप कुमार स्वामी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाई जा रही समस्त गतिविधियों की जानकारी दी। इन गतिविधियों में वृक्षारोपण,सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन,जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण से बचाव के उपाय, ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण हेतु चलाए जा रहे जन जागृति अभियानों के बारे में जानकारी दस्तावेजों का अवलोकन किया और विद्यालय में बालकों द्वारा चलाई जा रही सभी गतिविधियों का अवलोकन किया। टीम ने बच्चों से संवाद भी किया और उनके जिज्ञासाओं को शांत करने हेतु किए गए सवालों का जवाब भी दिया। संपूर्ण दल ने स्थानीय संघ की पर्यावरण चेतना कार्यक्रमों पर संतोष व्यक्त किया। अंत में टीम प्रभारी ने बताया कि इसी सत्र में स्थानीय संघ की समस्त स्कूलों में चलने वाले इको क्लब के दस्तावेजों और उनकी गतिविधियों के अवलोकन का विस्तृत कार्यक्रम बनाकर शीघ्र ही संबल प्रदान किया जाएगा।अतिथियों ने भारतीय स्कूल में दो अशोक के पेड़ लगा कर इको क्लब सदस्यों को सर संभाल हेतु गोद भी दिए और समय समय पर रिपोर्ट भेजने हेतु पाबंद किया।इस अवसर पर सुभाष देवंदा,सुशीला कुमारी,किरण , ममता यादव,राजेंद्र प्रसाद,वीरेंद्र कुमावत,जगबीर सिंह गुर्जर, सुरेश कुमार गुजराल, सुभाष यादव, बंटी, डॉ. योगेंद्र कुमार गौतम,तीनों विद्यालयों के स्टाफ और बालक बालिकाएं उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button