मथुरा
मथुरा में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा-वृंदावन आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों ने उनके 18 मार्च से संभावित दो दिवसीय दौरे के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। छह माह के अंदर यह उनका दूसरा दौरा होगा। राष्ट्रपति इससे पहले भी यहां धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत कर चुकी हैं। इस बार वह वृंदावन में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति का श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम भी तय माना जा रहा है। राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने रूट चार्ट और सुरक्षा व्यवस्था को तैयार करना शुरू कर दिया है। कार्यक्रम स्थल से लेकर मंदिर तक के मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। 18 और 19 मार्च को मथुरा का संभावित दौरा माना जा रहा है।



