ललितपुर

बोर्ड परीक्षा के दौरान 57 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की परीक्षाओं के तहत जनपद में विभिन्न विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कड़ी निगरानी के बीच हुई इस परीक्षा में कई परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया। कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, आज मुख्य रूप से इंटरमीडिएट के शिक्षाशास्त्र और मनोविज्ञान विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। इस विषय में कुल 928 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 882 उपस्थित रहे और 46 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। मनोविज्ञान की परीक्षा में कुल 224 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 216 ने परीक्षा दी, जबकि 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में आयोजित उर्दू विषय की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम रही। हाईस्कूल (उर्दू) कुल 12 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 11 उपस्थित रहे और 1 छात्र अनुपस्थित पाया गया। इन्टरमीडिएट (उर्दू),11 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 9 उपस्थित रहे, जबकि 2 ने परीक्षा छोड़ी। प्रभारी कंट्रोल रूम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा पूरी तरह सुचितापूर्ण, नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सघन चेकिंग अभियान के चलते आज जनपद में नकल का कोई भी प्रकरण (शून्य) सामने नहीं आया है। परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारी संख्या में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। केवल शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में ही 178 कक्ष निरीक्षक और मनोविज्ञान में 57 कक्ष निरीक्षक मुस्तैद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button