अमरोहा

जिएसटी अधिकारियों ने नही दिखाया आईडी कार्ड अमरोहा में व्यापारियों से 10 लाख की मांग एनएसए में फसाने की धमकी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर में जीएसटी अधिकारियों और व्यापारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है जीएसटी अधिकारियों की टीम एक दुकान पर पहुंची व्यापारियों ने अधिकारियों से आईडी कार्ड मंगा अधिकारियों ने आईडी कार्ड दिखाने से मन कर दिया  व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री मुकेश गुप्ता के अनुसार जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों से 10 लाख रुपए की मांग की पैसे न देने पर एनएसए में फसाने की धमकी दी इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस और धक्का मुक्की हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है  सूचना मिलने पर उद्योग व्यापार मंडल और व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बूझाकर मामला शांत कराया व्यापारियों का कहना है कि वे कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने को तैयार है लेकिन धमकी और अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं करेंगे कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button