बालाघाट
मुफ़्त शिक्षा, उपचार एवं न्याय प्रक्रिया का अद्भुत संगम
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का सपना हो रहा साकार

नगरपालिका बालाघाट में तीनों के लिए मुफ़्त मार्गदर्शन मिलेगा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : मध्यप्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद परिवारों की लिए मुफ़्त शिक्षा का अधिकार, मुफ़्त ईलाज का अधिकार एवं मुफ़्त न्याय का अधिकार तीनों का अद्भुत संगम 13 मार्च से देखने मिल रहा है। यहां शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत कक्षा केजी 1 से पहली तक नि:शुल्क शिक्षा के लिए प्रवेश, आयुष्मान भारत योजना अथवा अन्य योजनाओं में लाखों रूपये तक के नि:शुल्क ईलाज और नि:शुल्क कानूनी सलाह व अन्य प्रक्रिया लागू हो चुकी है। यह सपना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटलबिहारी बाजपेयी द्वारा आमजन के लिए देखा गया था जो साकार होते नजर आ रहा है। नगरपालिका बालाघाट के आयुष्मान सेवा केन्द्र प्रभारी राकेशवर्मा ताम्रकार द्वारा बताया कि आयुष्मान सेवा केन्द्र नगरपालिका बालाघाट से तीनों कार्यों के नि:शुल्क मार्गदर्शन के लिए संपर्क कर सकते है। नपा बालाघाट में विगत कई वर्षों से 5 लाख रूपये तक मुफ़्त उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने एवं नि:शुल्क कानूनी मार्गदर्शन के लिए टेलीलॉ योजना प्रारंभ है जिससे बालाघाट नगर सहित आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले हजारों हितग्राही लाभांवित हो रहे है। शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत प्रत्येक प्रायवेट स्कूल में 25 प्रतिशत सीट नि:शुल्क शिक्षा के लिए उपलब्ध करवायी जाती है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे मंहगें स्कूलों में पढ़ने का सपना पूरा कर सकते है। नगरपालिका बालाघाट में आयुष्मान कार्ड बनाने एवं मोबाईल के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी मार्गदर्शन टेलीलॉ की प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध जा रही है। यहां आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड बनवाने पर आयुष्मान भारत योजना से संबंद्ध प्रायवेट अस्पतालों की सूची की पुस्तिका 31 मार्च 2026 तक नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। वहीं आरटीई के अंतर्गत नि:शुल्क शिक्षा के लिए आवेदन 13 से 28 मार्च तक स्वयं अथवा अपने नजदीकी इंटरनेट कैफे के माध्यम से भरवा सकते है। सरकार द्वारा आरटीई नि:शुल्क प्रवेश से संबंधित समस्या अथवा जानकारी के लिए हेल्प लाईन नंबर 07552700800 पर सुबह 10 से सायं 6 बजे के मध्य संपर्क कर सकते है वही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपचार में समस्या आने अथवा जानकारी के लिए 14555 अथवा 18002332085 पर 24 घंटे फोन कर संपर्क कर सकते है।




