ललितपुर

धूमधाम से निकली भगवान के विमान की शोभायात्रा

श्री सिद्ध बाबा मंदिर से हुई विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। विकास खण्ड जखौरा क्षेत्र के ग्राम राखपंचमपुर स्थित श्री श्री 1008 श्री सिद्ध बाबा मंदिर में रंगपंचमी के अवसर पर लगने वाले विशाल मेले के अंतर्गत गुरुवार को भगवान के विमान की भव्य विदाई धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ की गई। जानकारी के अनुसार रंगपंचमी के दिन ग्राम राखपंचमपुर के राम-जानकी मंदिर से भगवान का विमान भव्य शोभायात्रा के साथ श्री सिद्ध बाबा मंदिर लाया गया था, जहां तीन दिनों तक भगवान के विमान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। गुरुवार को मंदिर परिसर में पं.अशोक कुमार शर्मा द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विमान में विराजमान भगवान के दर्शन कर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के पश्चात राखपंचमपुर लेखपाल संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ भगवान के विमान की भव्य विदाई की गई। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए राम-जानकी मंदिर पहुंची, जहां भगवान पुन: विराजमान हुए। इस दौरान श्री सिद्ध बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए रुपयों की गिनती राजस्व कर्मियों द्वारा की जाती रही। कार्यक्रम में पं.अशोक कुमार शर्मा, लेखपाल संजीव कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह यादव, देवेन्द्र राय, विक्रम पंडा, वीरेन्द्र पंडा, जयराम सिंह राजपूत, रोहित सिंह ठाकुर, देवेन्द्र सिंह, अरुण कुमार, रामरतन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button