जालौन

ईद को लेकर कोतवाली कालपी में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)-कालपी कोतवाली अतिथि गृह में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने की, जबकि क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश कुमार सिंह एवं कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं तथा व्यापारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए।
उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से ईद पर्व को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं कोई समस्या हो तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें।
वहीं सीओ अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहेगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की।
कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि ईद के अवसर पर नगर में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहार को प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।
बैठक के दौरान उपस्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष कमर अहमद ईओ अविनीश शुक्ला, दीपक शर्मा, राकेश पुरवार आदि लोगों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button