स्वामी लीलाशाह महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : स्वामी लीलाशाह महाराज (कुटिया) में संत स्वामी लीलाशाह महाराज का 146वां जन्मोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। स्वामी लीलाशाह सेवा समिति और पूज्य सिंधी पंचायत वल्लभग्राम के संयुक्त तत्वावधान में ये कार्यक्रम हुआ। महोत्सव में जयपुर, अजमेर, आगरा, दिल्ली, अलवर और भरतपुर सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:15 बजे मंगला आरती के साथ हुई। इसके बाद 9:15 बजे हवन-यज्ञ, 10:15 बजे ध्वजारोहण तथा 11:15 बजे संत लीलाशाह महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए संत लीलाशाह महाराज के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। दोपहर 1:15 बजे आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 15 मार्च को आश्रम परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
आयोजन में में सेवादार मुखी वासदेव दासवानी, गोविंदराम चचलानी, अशोक चचलानी, धीरज गुरनानी, जाजन मुलानी, सुभाष निहलानी, राजकुमार चचलानी, संजय रोघा, भगवान दास लालवानी, अशोक महलवानी, दुल्हना मुलानी, विनेश सिरवानी, नरेश निहलानी, दिलीप चंदवानी, चंदन लालवानी, हरीश गुरनानी और राजकुमार लालवानी सहित अनेक समाजसेवियों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभालते हुए श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई।