दुमका

कतरासगढ़ के पोस्ट मास्टर के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन

A heartfelt farewell ceremony was held for the transfer of the Katrasgarh Postmaster.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कतरास पोस्ट ऑफिस कतरासगढ़ कार्यालय में शनिवार को पोस्ट मास्टर राजू कुमार बिद के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया. वही प्रभारी पोस्ट मास्टर आदित्य कुमार रंजन का स्वागत किया गया. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए राजकुमार बिद ने कहा कि सरकारी कार्य में स्थानांतरण लगा रहता है.भव्य विदाई समारोह के लिए कतरासगढ़ के सभी कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया. प्रभारी पोस्ट मास्टर आदित्य कुमार रंजन ने श्री बिद के कार्यकलापों की प्रशंसा की. मौके पर रोहित कुमार,सुनील कुमार, राजेंद्र हेंब्रम,देवेंद्र कुमार, परितोष तिवारी, काली पदो दत्ता,धनंजय कुमार, सुष्मिता राणा,प्रिया कुमारी, रोहित कुमार, सत्येंद्र नारायण,जितेंद्र उपाध्याय, मुकेश कुमार, भरत रजक, सपन तिवारी, अनिल कुमार, संजय कुमार तर्वे, तुषार चटर्जी, संजय कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, गौरी दत्ता,विनोद कुमार सिंह, प्रिंस गुप्ता, विजय गुप्ता, सुनील शर्मा, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित थे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button