मथुरा

मथुरा में बुकिंग के बाद भी घर नहीं पहुंचे सिलिंडर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मथुरा। महोली रोड के शिवराम ने फोन से गैस सिलिंडर बुक कराने की कोशिश की। बुकिंग न होने पर शनिवार को वह बजरंग धर्मकांटा के निकट गैस एजेंसी पर पहुंचे। कतार में खड़े रहे। नंबर आया तो पता चला कि पूर्व में सिलिंडर बुक होकर उनके घर पहुंच गया। वहां से वह मायूस होकर लौट गए। यह केस महज बानगी है। आए दिन एजेंसियों पर बुकिंग कराने पहुंच रहे लोगों को इस तरह का झटका लग रहा है। यह स्थिति निगरानी के दावों की पोल खोल रही है। जो उपभोक्ता काफी समय से बुकिंग नहीं करा रहे थे, अब आपदा में अवसर तलाश कर एजेंसी संचालक उनके क्रमांक से खुद ही बुकिंग करने लगे हैं। किल्लत के दौर में इन नंबरों से बुकिंग व डिलीवरी दिखाकर सिलिंडर स्टॉक कर लिए हैं। दोगुनी कीमत पर इन सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। वास्तविक उपभोक्ता जब बुकिंग कराने एजेंसी पहुंच रहे हैं तो उन्हें टका सा जवाब दिया जा रहा है। कालाबाजारी करने पर दो पर प्राथमिकी कालाबाजारी रोकने के लिए जिला पूर्ति विभाग की टीम गैस एजेंसियों पर स्टॉक की जांच कर रही हैं। शुक्रवार और शनिवार को टीम ने बरारी गांव से 15 सिलिंडरों को बरामद किया है। इसमें दो व्यावसायिक सिलिंडर शामिल हैं। साथ ही दुकानदार विष्णु उपाध्याय और छविराम के खिलाफ रिफाइनरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ये गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी व अवैध रीफिलिंग करते थे। संजीव सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी ने कहा,  जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस का भंडारण है। बुकिंग के बाद गैस सिलिंडर डिलीवर किए जा रहे हैं। फिर भी कोई समस्या आ रही तो वह कार्यालय में साक्ष्य समेत शिकायत दर्ज कराएं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की जाती कि वह परेशान न हों और न ही अफवाहों पर ध्यान दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button