रामपुर शाहबाद

शाहबाद में 25वीं तरावीह पर कुरान-ए-पाक मुकम्मल

इलाही मस्जिद में तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। मोहल्ला वेदान स्थित इलाही मस्जिद में शनिवार रात 25वीं तरावीह की नमाज के दौरान कुरान-ए-पाक मुकम्मल किया गया। रमजान के पवित्र महीने में यह विशेष आयोजन हुआ, जिसके बाद तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।इस अवसर पर नारौली से आए हाफिज सलमान ने कुरान-ए-पाक सुनाया, जिसे मस्जिद के इमाम साजिद रज़ा ने सुना।मुफ्ती निजामुद्दीन ने कुरान की अहमियत पर तकरीर करते हुए कहा कि हदीस शरीफ के अनुसार, जो मुसलमान रमजानुल मुबारक के रोजे रखता है और अल्लाह की रजा के लिए तरावीह की नमाज अदा करता है, उसके गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि रमजान सब्र का महीना है और इसका इनाम जन्नत है।मुफ्ती निजामुद्दीन ने आगे कहा कि रोजा रखने वालों की जिस्मानी और रूहानी सभी बुराइयां खत्म हो जाती हैं। उन्होंने सभी मुसलमान मर्द व औरतों से रमजानुल मुबारक के रोजे रखकर अपने रब को राजी करने और ज्यादा से ज्यादा वक्त तिलावत-ए-कलाम-ए-इलाही में गुजारने की अपील की कार्यक्रम के अंत में दुआ कराई गई। इस मौके पर इमाम साजिद रज़ा हाफ़िज़ सलमान हाफिज़ इस्लाम हाफ़िज़ आसीम अली वसीम अली शान, ज़हीर ख़ान माहिर खान ओसामा वसीम कामिल मियां शब्बन मियां अज़ीम अहमद नहीम ख़ान और रिज़वान खा सहित कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button